होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हर्षित राणा की घुटने की सर्जरी सफल, अब रिकवरी और क्रिकेट में वापसी पर फोकस...

हर्षित राणा की घुटने की सर्जरी सफल, अब रिकवरी और क्रिकेट में वापसी पर फोकस...

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए राणा की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब उनका पूरा फोकस रिकवरी और क्रिकेट में वापसी पर है।

वार्म-अप मैच में लगी थी चोट:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान हर्षित राणा को घुटने में गंभीर परेशानी महसूस हुई थी। उन्होंने मैच में सिर्फ एक ओवर ही फेंका और दौड़ने में दिक्कत होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने जोखिम न लेते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया।

मोहम्मद सिराज को मिला मौका:

राणा के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया। सिराज ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

IPL 2026 में वापसी की उम्मीद:

सर्जरी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उनकी वापसी को लेकर है। हालांकि रिकवरी में लगने वाला समय अभी तय नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह IPL 2026 से पहले या टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर लौट सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए हर्षित राणा अहम खिलाड़ी माने जाते हैं और फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें नए सीजन से पहले रिटेन भी किया था। ऐसे में फैंस को उनकी जल्द वापसी का इंतजार रहेगा।


संबंधित समाचार