
Somnath Temple : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई ने इस सीजन खेले अपने तीनों मैच हारे हैं। कप्तान हार्दिक का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
हार्दिक ने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की अराधना की
मुंबई इंडियंस को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को लंबा ब्रेक मिला था। कुछ खिलाड़ियों ने मौज-मस्ती की, वहीं हार्दिक पंड्या महादेव की शरण में पहुंच गए। हार्दिक ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की अराधना की।
हार्दिक पंड्या के लिए अच्छी बात यह है कि सूर्यकुमार यादव चोट से पूरी तरह उबरकर टीम से जुड़ गए हैं। सूर्या ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस स्क्वॉड को ज्वाइन किया और नेट सेशन में भी हिस्सा लिया। सूर्यकुमार यादव पिछले साल दिसंबर से क्रिकेट के मैदान से बाहर थे। पहले उनके टखने में चोट लगी, फिर स्पोटर्स हर्निया की सर्जरी से उन्हें गुजरना पड़ा।
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के पिछले सीजन में 605 रन बनाए थे। एमआई से जुड़ने से टीम के मध्यक्रम की बैटिंग को मजबूती मिलेगी। मुंबई अपना अगला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।
मुंबई इंडियंस को जीत की तलाश
मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने की उम्मीद होगी। सूर्यकुमार यादव की वापसी टीम के लिए अच्छी खबर है, और हार्दिक पंड्या भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे।