होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Group Marriage Scheme : आगरा में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 701 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में

Group Marriage Scheme : आगरा में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, 701 जोड़े बंधे परिणय-सूत्र में

Group Marriage Schemeउत्तरप्रदेश के आगरा में मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत 701 जोड़ों ने अपने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एसटी-एससी वर्ग की 282 जोड़े, पिछड़ा वर्ग के 371 जोड़े, सामान्य वर्ग के 30 जोड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के 18 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। कई स्थानों दो विकास खंडों के युवक-युवतियों के लिए एक ही स्थान पर समारोह आयोजित किया गया।

READ MORE : साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन की शादी की खबरों पर कृति ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की सच्चाई

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारियों ने व्यवस्थाएं सम्भालीं। सैंया और खेरागढ़, जगनेर के युवक-युवतियों के लिए राघव मैरिज होम खेरागढ़ में विवाह समारोह आयोजित हुआ। यहां 50 जोड़ों के विवाह हुए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत त्यागी अनिल कुमार सिकरवार वीरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे। फतेहाबाद में मीरा गार्डन में विवाह समारोह आयोजित हुआ।

READ MORE :  एक पुत्र के लिए पिता की जान से ज्यादा कीमती थी जमीन, संपत्ति विवाद में हुई हत्या आरोपी गिरफ्तार

यहां 150 युवक-युवतियों का विवाह संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया, विधायक छोटे लाल वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर मौजूद रहे। विवाह समारोह में नव दम्पतियों ने एक-दूसरे का जिंदगी भर साथ निभाने की कसम खाई। मनीराम मैरिज होम, जगनेर रोड अकोला में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यहां कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की प्रतिनिधि अभिनव सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह ने वर वधू को आशीर्वाद दिया

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार