होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS : अनोखी शादी ! रीवा में गाड़ी नहीं हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

REWA NEWS : अनोखी शादी ! रीवा में गाड़ी नहीं हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ एक विवाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शादी वैसे तो आम शादी की तरह थी। लेकिन बारात अनोखी तरह से निकाली गई। पहली बार बारात में न तो बाराती थे न ही बैंड बाजा। बल्कि दूल्हा आसमान के रास्ते हेलीकाप्टर से अपनी दुल्हन लेने के लिए पहुंचा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे ने उठाया कदम 

यह अनोखी शादी रीवा जिले के तराई अंचल क्षेत्र में हुई । जहां दूल्हा अमित सिंह बघेल ( जो की जवा तहसील के ग्राम बरौहा निवासी का रहने वाला था ). अपनी दुल्हन रिया सिंह चौहान ( नगर परिषद डभौरा क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी )  को लेने के लिए हेलीकाप्टर से पहुंचा। अमित अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए सड़क मार्ग छोड़आसमान का रास्ता चुना। जिसे देख हर किसी की आंखे फटी की फटी रह गई। 

बरौहा को एक अलग पहचान मिले

इधर, शाही बारात निकालने को लेकर अमित सिंह बघेल, जो की पेशे से पुणे में कंपनी संचालक हैं। उसका कहना है कि उनके पिता की इच्छा थी कि गांव बरौहा को एक अलग पहचान मिले। अक्सर लोग गांव का नाम पूछते थे तो बरौहा अनजान सा लगता था। ऐसे में परिवार ने तय किया कि शादी को कुछ अलग और यादगार बनाया जाए, जिससे गांव की पहचान दूर-दूर तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से लखनऊ से विशेष रूप से हेलीकॉप्टर बुक किया गया।
 


 


संबंधित समाचार