होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र - चंद्रमा की बरसेगी कृपा, धन दौलत में होगी वृद्धि

कल से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र - चंद्रमा की बरसेगी कृपा, धन दौलत में होगी वृद्धि

शास्त्रों के अनुसार, समय समय पर सभी ग्रह और नक्षत्र स्थान और राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में कल यानि की 6 नवंबर को चंद्रमा शुक्र ग्रह (Shukra) की राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसके चलते 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इतना ही नहीं हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी। जबकि गोचर का यह समय कुछ राशियों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। 

बता दें कि जिनकी कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है। उन्हें धन और सफलता मिलती है। क्योकि शुक्र को धन, वैभव, विलसता, प्रेम और सुखमय वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। तो वही जिनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है उनका जीवन खुशहाल होता है। मानसिक तनाव खत्म होता है। चंद्रमा को मन, मनोबल, माता और शांति का प्रतीक माना जाता है।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास के साथ ऊर्जा में भी वृद्धि होगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में फायदा होगा। साथ ही धनप्राप्ति के योग बनते हुए दिख रहे है।  घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

कर्क राशि पर प्रभाव 

कर्क राशि के जातकों के लिए  शुक्र की राशि में चंद्रमा का यह गोचर बेहद ही लाभकारी साबित होगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। करियर और कारोबार दोनों में फायदा होगा। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए यह समय सही है। इस गोचर से इंजीनियरिंग, सेना और रियल स्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। बिजनेस मेन के लिए भी समय शुभ है। मुनाफा के योग बनते हुए दिख रहे है।

सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि के जातकों के लिए भी चंद्रमा का यह गोचर शुभ है। सेहत अच्छी रहेगी, करियर और कारोबार में फायदा मिलेगा।  छात्रों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
 


संबंधित समाचार