होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका: नोटिफिकेशन जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका: नोटिफिकेशन जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

Army Agniveer Bharti 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारतीय सेना ने बड़ी खुशखबरी दी है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर और JCO/OR भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Army CEE 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

joinindianarmy.nic.in पर होंगे आवेदन

देश की सेवा करने का सपना देखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर भर्ती का अवसर दिया जाएगा।

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता


अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

उम्मीदवार का न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अभ्यर्थियों को ड्राइवर पदों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

अग्निवीर टेक्निकल

इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं (PCM) में कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होना जरूरी है।

क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल

12वीं में 60% अंक अनिवार्य हैं। साथ ही इंग्लिश, मैथ्स और अकाउंट्स/बुक कीपिंग में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है।

अग्निवीर ट्रेड्समैन

8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

मिलिट्री पुलिस

इस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे, जिनके न्यूनतम 45% अंक हों। आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

 Army CEE 2026: आवेदन शुल्क

Army Common Entrance Exam 2026 में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया ऐसे होगी

Army CEE 2026 के तहत अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्न चरणों से गुजरना होगा—कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE), फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल परीक्षण, फाइनल मेरिट लिस्ट सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

 

 


संबंधित समाचार