होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सोेने और चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए आज के दाम

सोेने और चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए आज के दाम

साल की शुरुआत से ही दिल्ली में सोने की कीमतों (Gold Price) में कुछ तेजी देखने को मिल रही है। इसका कारण यह है कि साल की शुरुआत में ही बाजारों में गिरावट आई, जिसने निवेशकों (Inverters) को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। वहीं अगर बात करे चांदी की तो भारत में चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों (International prices) से निर्धारित होती है, जो किसी भी दिशा में चलती है। इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपये के मुद्रा आंदोलन पर भी निर्भर करता है।

आईए जानते है क्या है आज के सोने- चांदी के भाव:-

सोने का भाव (Gold Price) शुक्रवार यानी 10 जून को 270 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 24 कैरेट धातु का कारोबार 52,310 रुपये पर हुआ। इस बीच चांदी (Silver) 100 रुपये की तेजी के बाद 62,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट के सोने की कीमत में 250 रुपये की वृद्धि हुई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर (BIS CARE) ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।


संबंधित समाचार