होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

global terrorist : ग्लोबल आतंकी अब्दुल रहमान मक्की ने पाकिस्तान के जेल से जारी किया विडियो, कहा भारत ने फैलाई अफवाहे

global terrorist : ग्लोबल आतंकी अब्दुल रहमान मक्की ने पाकिस्तान के जेल से जारी किया विडियो, कहा भारत ने फैलाई अफवाहे

global terrorist : अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र संघ ने ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान की कोट लखपत जेल से अपना एक वीडियो जारी किया है।

READ MORE : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की महिला मोर्चा की नई लिस्ट, जिला अध्यक्षों की भी सूची जारी

जिसमे उसने कहा है की भारत सरकार ने अफवाहें फैलाई है। मक्की ने वीडियो में कहा है कि जिन आरोपों के आधार पर उसे ग्लोबल आतंकी घोषित किया है वो सब भारत सरकार की तरफ से फैलाई गई अफवाहे हैं। मक्की ने कहा कि मैं कभी ओसामा बिन लादेन या अलकायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी से नहीं मिला। पाकिस्तान लश्कर ए तैयबा के लीडर अब्दुल रहमान मक्की ने आतंकी संगठन अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने के आरोपों को खारिज किया। उसने कहा कि इन दोनों आतंकी संगठनों की विचारधारा उससे बिल्कुल अलग है। कई आतंकी हमलों के आरोपी मक्की ने यह भी कहा कि वो अलकायदा और ISIS की ओर से किए गए सभी हमलों की निंदा करता है।

READ MORE : निलंबित राज्य सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया ने मांगी जमानत, अदालत ने ED को माँगा जवाब

पाकिस्तान के सभी आतंकियों की तरह मक्की ने भी अपनी वीडियो में कश्मीर को घसीटा। उसने कहा कि वो पाकिस्तान के कश्मीर पर लिए गए स्टैंड से पूरी तरह सहमत है। खुद को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के फैसले पर मक्की ने UNSC पर आरोप लगाया कि सही प्रोसेस को फॉलो नहीं किया गया था।

 latest news video यहाँ देखें: 


 


संबंधित समाचार