होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गुलाब जल लगाए और पाए नेचुरल ख़ूबसूरती, नहीं होगा कोई साइड इफ़ेक्ट, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

गुलाब जल लगाए और पाए नेचुरल ख़ूबसूरती, नहीं होगा कोई साइड इफ़ेक्ट, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Benefits of Rose Water on Face​: आज कल की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में त्वचा का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स यूज़ करते है। लेकिन फायदा नहीं मिलता। ऐस में अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल करें तो न सिर्फ आपकी त्वचा अच्छी होगी। बल्कि चेहरे को प्राकृतिक ख़ूबसूरती भी मिलेगी। 

गुलाब जल चेहरे की खाेई हुई रंगत वापस पाने का बेस्ट ऑप्शन है। गुलाब जल से आपकी थकी हुई, सुस्त और बेजान त्वचा मिनटों में फ्रेश और चमकदार बना  जाएगी। तो चलिए आज हम आपको Rose Water रोजाना यूज़ करने के फायदे के बारे में बताएंगे, जिससे स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट बन जाएगी। वो भी बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के  ... 

त्वचा की रंगत को निखारे में मददगार 

गुलाब जल स्किन की टोन को बैलेंस करता है और रंगत को निखारता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे में नैचुरल ग्लो आ जाता है और स्किन सॉफ्ट और हेल्दी हो जाती है। 

एंटी-एजिंग गुण:

गुलाब जल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। 

मुंहासों और दाग-धब्बों से पाए छुटकारा 

गुलाब जल में एंटीसेप्टिक गुण होते है। जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं और स्किन को साफ रखते हैं। अगर आप पिंपल्स और मुंहासों की समस्या से जूझ रहे हैं, ताे गुलाब जल का इस्‍तेमाल जरूर करें। 

तनाव और थकान को करें कम 

गुलाब जल की खुशबू दिमाग को शांति देती है और मूड फ्रेश करती है। थकावट या भारी दिन के बाद चेहरे पर गुलाब जल लगाना बहुत सुकून देता है। यह एक तरह से मन और तन दोनों को राहत देने वाला उपाय है।

डार्क सर्कल्स से बचाए

गुलाब जल को रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। इससे आंखों की थकान भी दूर होती है। अगर आप इस समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो ये तरीका जरूर अपनाएं।

त्वचा को हाइड्रेट करता है:

गुलाब जल त्वचा को नमी देता है और ड्राईनेस को दूर करता है. यह एक नैचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन अच्छी रहती है। 

मेकअप करें सेट 

मेकअप के बाद गुलाब जल छिड़कने से मेकअप लंबे समय तक टिकता है। यह चेहरे को फ्रेश लुक देता है और पसीना भी कंट्रोल करता है। स्प्रे बॉटल में भरकर रखना सबसे आसान तरीका है।

त्वचा को ठंडक और सुकून देता है

गर्मियों में गुलाब जल लगाने से चेहरे पर ठंडक मिलती है और जलन या रैशेज से राहत मिलती है.


संबंधित समाचार