होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Get Gi Tag : राज्य की सुगन्धित फसल प्रजाति नगरी दुबराज को मिला जीआई टैग, प्रदेश की पहचान है यह फसल

Get Gi Tag : राज्य की सुगन्धित फसल प्रजाति नगरी दुबराज को मिला जीआई टैग, प्रदेश की पहचान है यह फसल

Get Gi Tag :    छत्तीसगढ़ राज्य की बासमती कही जाने वाली फसल नगरी दुबराज को अब जीआई टेग मिल चूका है यह हमारे राज्य की पहचान है। नगरी दुबराज प्रदेश की ऐसी दूसरी फसल है जिसके पास जीआई टेग है।

READ MORE : अमृतपाल कर सकता है सरेंडर, स्वर्ण मंदिर में कर सकता है एंट्री, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

जीआई टेग हासिल करने के बाद अब यह फसल एक ब्रांड के रूप में देखा जाने लगा है। जिससे अब इसका फायदा स्थानीय लोगों को मिलेगा। जीआई टेग भारत सरकार की तरफ से किसी खास या किसी क्षेत्र विशेष की पहचान बताने वाले फसल को दिया जाता है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में  साल 2019 में सरगुजा जिले के जिराफुल चावल के पास यह उपलब्धि हासिल थी। राज्य की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय बहुत लम्बे समय से नगरी दुबराज को पहचान दिलाने की कोशिश कर रहा था।

READ MORE : चेहरे पर रूमाल बांधकर चलती कार से युवक ने सड़क पर उड़ाए लाखों के नोट, वीडियो वायरल, मामला दर्ज

 तो अब जाकर राज्य सरकार और विश्वविद्यालय की मेहनत उभर कर आई है। जीआई मिलने के बाद फसल के उत्पादन को लेकर स्थानीय लोगों के अधिकार अब सुरक्षित हो जाएंगे। इस फसल में कई खूबियाँ है। जिराफुल के बाद दुबराज राज्य की दूसरी ऐसी फसल है जिसके पास जीआई उपलब्धि प्राप्त है।          

 

Latest News Video देखें: 

 


संबंधित समाचार