नया साल शुरू होने में सिर्फ कुछ दिनों का समय बचा है। ऐसे में एक बार फिर सभी ग्रह और नक्षत्र अपनी चाल बदलेंगे और राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन गजकेसरी राजयोग के निर्माण से 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इतना ही नहीं भाग्य का साथ भी मिलेगा और पैसों की बारिश भी होगी। तो चलिए जानते है कौन सी है वो राशि,,,
बता दें कि 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की विशेष युति से इस राजयोग का निर्माण होगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह स्थित रहेंगे। गुरु-चंद्रमा की इस खास जोड़ी से 3 राशियों को काफी फायदा होगा और सुख, समृद्धि और सफलता के नए अवसर प्राप्त होने के साथ ही परेशानियां दूर होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग व्यापार और साझेदारी से जुड़े मामलों में लाभ दिलाने वाला साबित होगा। नए प्रोजेक्ट, डील या कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इसके साथ ही शिक्षा, आध्यात्म, विदेश यात्रा और करियर ग्रोथ के भी संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों और शोध से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। निवेश से जुड़े निर्णय लाभकारी रहेंगे। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और आय के नए साधन भी बन सकते हैं।
मिथुन राशि
यह राजयोग मिथुन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक असर इसी राशि पर देखने को मिलेगा। वर्ष 2026 में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में स्थायित्व आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की का रास्ता खोलेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।