होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MAIHAR NEWS : CM हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर CMHO ने नहीं किया निवारण, कलेक्टर ने काट दी 4 दिन की तन्खा

MAIHAR NEWS : CM हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर CMHO ने नहीं किया निवारण, कलेक्टर ने काट दी 4 दिन की तन्खा

मैहर :  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य विभाग को जहां बेहतर करने का काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने के चलते कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला के 4 दिन की वेतन में कटौती कर दी। 

बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद बरती लापरवाही 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अगस्त 2026 के साथ जुलाई माह की कई सीएम हेल्पलाइन शिकायतें भी नॉन-अटेंड पाई गई थीं। मामले में पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद शिकायतों के निराकरण में गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिसके चलते कलेक्टर ने यह कार्रवाई की। 

शिकायतों का समय पर निराकरण करने के दिए  निर्देश 

कलेक्टर ने इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही और शासकीय निर्देशों के प्रति उदासीनता मानते हुए सितंबर महीने के वेतन से चार दिन की कटौती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही नहीं होनी चाहिए

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आम लोगों की शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सरकारी काम जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किए जाएं और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को तय समय में हल किया जाए।


संबंधित समाचार