होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नए साल से चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बुधादित्य राजयोग के निर्माण के बाद दिखेगा असर, पैसों की होगी बारिश

नए साल से चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बुधादित्य राजयोग के निर्माण के बाद दिखेगा असर, पैसों की होगी बारिश

Budhaditya Rajyog :नया साल शुरू होने के साथ ही एक बार फिर सभी ग्रह और नक्षत्र अपनी चाल बदलेंगे, जिससे 3 राशियों की किस्मत रातों रात बदल जाएगी। दरसअल, 14 जनवरी 2026 को सूर्य ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके 3 दिन बाद यानि 17 जनवरी को बुध भी मकर राशि (शनि की राशि) में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद बुध और सूर्य की युति बनेगी और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जो की तीन राशियों के लिए खास है। लेकिन नक्षत्र और ग्रह के गोचर का असर राशियों के साथ सभी चीजों पर पड़ेगा। ऐसे में लोगों को थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है। 

शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ एक राशि में मौजूद रहते है तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुधादित्य योग बेहद खास है क्योकि जिनकी कुंडली के जिस भाव में ये राजयोग मौजूद रहता है उसे वह मजबूत बना देता है। कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह राजयोग धन, सुख-सुविधा, वैभव, उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति कराता है।

वृषभ राशि :

बुध सूर्य की युति और बुधादित्य राजयोग से जातकों का भाग्योदय हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। छात्रों का विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। वर्ष 2026 में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में स्थायित्व आएगा। 

मीन राशि :

नए साल से मीन राशि की किस्मत बदलने जा रही है। क्योकि जनवरी में बुध और सूर्य की युति से बनने वाला बुधादित्य राजयोग मीन राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। इतना ही नहीं आये में वृद्धि के योग भी है।  निवेश के लिए समय शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद की प्राप्ति के प्रबल संकेत हैं। लंबे समय से अटके कामों को गति मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। पद पैसा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग है। जीवन में शांति बनी रहेगी और आय के नए साधन भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

मकर राशि:

सूर्य बुध का संयोग और बुधादित्य राजयोग से जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। भाग्य के साथ परिवार का पूरा साथ मिलेगा। करियर व कारोबार के लिए समय सुनहरा रहेगा। अधूरे और अटके पड़े प्रोजेक्‍ट शुरू कर सकते हैं। भौतिक सुखों के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा।  मान-सम्मान में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 
 


संबंधित समाचार