होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FILM BASED ON RAM MANDIR : राम मंदिर के लिए रामभक्तों के संघर्ष की कहानी लिख रहे फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य प्रसून जोशी, दूरदर्शन में प्रस्तुत होगी फिल्म

FILM BASED ON RAM MANDIR : राम मंदिर के लिए रामभक्तों के संघर्ष की कहानी लिख रहे फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य प्रसून जोशी, दूरदर्शन में प्रस्तुत होगी फिल्म

 FILM BASED ON RAM MANDIR : अयोध्या में श्री राम चन्द्र जी के मंदिर के लिए करोडो राम भक्तों ने संघर्ष किया था जिसके फलस्वरूप राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य प्रसून जोशी राम मंदिर पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। ताकि सदियों पुराना इतिहास राम भक्तों तक लाया जा सके, इसमें फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य प्रसून जोशी कहानी तैयार कर रहे हैं। उनके साथ 6 सदस्य काम कर रहे हैं। इस मंदिर का इतिहास सन 1528 से मिलता है।

READ MORE : मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठण्ड तापमान पहुंचा 10 से 12 डिग्री के बीच, मौसम वैज्ञानिक ने कहा एक्टिव हैं वेस्टर्न डिस्टर्बन्स

जब राम मंदिर को ध्वस्त करके मस्जिद बनवाई गई थी। इसके बाद रामजन्मभूमि को वापस पाने के लिए हिंदू लगातार संघर्ष करते रहे हैं। इसफिल्म के लिए बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अमिताब बच्चन ने अपनी आवाज दी हैं ये सभी लोग इस फिल्म के लिए कोई फीस चार्ज नहीं करेंगे। राम मंदिर निर्माण समिति 2 दिन की बैठक के दौरान इस फिल्म को लेकर चर्चा की गई। निर्माण समिति और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। चंपत राय ने बताया कि अयोध्या राज परिवार के युवराज और देश के प्रसिद्ध साहित्यकार यतींद्र मिश्रा ने भी और फ़िल्म के निर्माण में अपनी सेवाएं देंगे। मंदिर निर्माण के हर पहलू की वीडियो ग्राफी की जा रही है।

READ MORE : स्वास्थ्य मंत्री का तिहाड़ जेल में मसाज कराते हुए विडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओ ने अरविन्द केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत


संबंधित समाचार