होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फिल्म Alpha की रिलीज डेट हुई फाइनल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

फिल्म Alpha की रिलीज डेट हुई फाइनल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

भोपाल : एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को देखने के लिए फैंस काफी एक्ससिटेड है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमे आलिया भट्ट और शरवरी जासूसी करते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म वैसे तो साल 2025 में रिलीज होनी थी। लेकिन किसी कारण के चलते इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। अब यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दी। 

अल्फा 10.7.2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक 

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जिसमे आलिया भट्ट की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “अल्फा 10.7.2026 को सिनेमाघरों में. बता दें कि यह आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला स्पाई थ्रिलर मूवी है। 

फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया

बता दें कि फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। तो वही इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल साथ काम करते हुए नजर आएंगे।  हालांकि, मेकर्स ने अब तक उनके किरदारों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 


संबंधित समाचार