होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया दो नया महारिकॉर्ड, मेसी को छोड़ा पीछे

FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया दो नया महारिकॉर्ड, मेसी को छोड़ा पीछे

फुटबॉल की दुनिया के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महान खिलाड़ी उम्र के नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर पहचाने जाते हैं। FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ उन्होंने पेनल्टी पर अहम गोल दागकर न सिर्फ पुर्तगाल की वापसी कराई बल्कि अपने नाम दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिए। 41 साल की उम्र में रोनाल्डो पुरुष फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वह नॉकआउट चरण में खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी भी बन गए।

करियर का पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल

दिलचस्प बात यह रही कि छह फीफा वर्ल्ड कप खेलने के बावजूद यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर का पहला नॉकआउट गोल रहा। टोरंटो में खेले गए मुकाबले में उन्होंने दूसरे हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलकर पुर्तगाल को बराबरी दिलाई, जिसके बाद टीम ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।

लियोनेल मेसी को छोड़ा पीछे

41 साल 147 दिन की उम्र में गोल करने के साथ रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने उम्र के मामले में लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया। हालांकि पूरे फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड अब भी कैमरून के महान खिलाड़ी रोजर मिला के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1994 विश्व कप में 42 वर्ष 39 दिन की उम्र में गोल किया था।

मैच शुरू होने से पहले ही बना चुके थे रिकॉर्ड

क्रोएशिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो पुरुष फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में खेलने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए। इस मैच की एक और खास बात यह रही कि दोनों टीमों की ओर से 40 वर्ष से अधिक उम्र के कप्तान मैदान पर मौजूद थे। पुर्तगाल की ओर से रोनाल्डो और क्रोएशिया की ओर से लुका मोड्रिक ने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया।

मथाउस के रिकॉर्ड के बेहद करीब

क्रोएशिया के खिलाफ यह रोनाल्डो के करियर का 26वां फीफा वर्ल्ड कप मैच था। अब वह जर्मनी के महान खिलाड़ी लोथार मथाउस के 27 वर्ल्ड कप मैचों के रिकॉर्ड से केवल एक मुकाबला दूर हैं। वहीं सबसे अधिक फीफा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड फिलहाल लियोनेल मेसी के नाम दर्ज है।

अब स्पेन से होगी टक्कर

क्रोएशिया पर 2-1 की जीत के साथ पुर्तगाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अगले मुकाबले में उसका सामना स्पेन से होगा। फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें अब इस बात पर रहेंगी कि क्या रोनाल्डो अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन कर पाएंगे।


संबंधित समाचार