India Red Light Areas : भारत की वो बदनाम गलियां, जहां होता है जिस्म का सौदा

India Red Light Areas : भारत की वो बदनाम गलियां, जहां होता है जिस्म का सौदा

India Red Light Areas : भारत के कई हिस्सों से जिस्मफरोशी के धंधों पर पुलिस की रेड की खबरे आती रही है। भारत में जिस्मफरोशी का धंधा वैसे तो गैरकानूनी है, लेकिन भारत में ऐसी कई बदनाम गलियां हैं जहां पर खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता है। बताया जाता है कि ये गलियां लाइसेंसी है, इसलिए इन गलियों में खुले तौर पर जिस्म का सौदा किया जाता है। आइए आपको बताते है वो बदनाम गलियां...

देश के रेड लाइट ऐरियां ​जिस्मफरोशी के लिए एक निर्धारित क्षेत्र है। वैसे तो भारत के कई हिस्सों में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता है, लेकिन देश में ऐसे कई रेड लाइट ऐरियें है जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ये इलाके विवादों में रहे है, लेकिन आज भी इन बदनाम गलियों में महिलाएं बैखोफ होकर जिस्म का सौदा करती है। 

मुंबई का फोरास रोड

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का फोरास रोड रेड लाइट एरिया देश में काफी मशहूर है। फोरास रोड पर देश के कई हिस्सों से सेक्स वर्कर आती है और मुजरा करती है। फोरास रोड पर भोपाल, रतलाम, आगरा, मोरादाबाद समेत उत्तरी राज्यों से महिलाएं जिस्मफरोशी का धंधा करती है और मुजरा करती है। 

पुणे का बुधवार पेठ 

महाराष्ट्र के पुणे का बुधवार पेठ रेड लाइट एरिया देश की तीसरी सबसे बड़ी जिस्मफरोशी की मंड़ी है। इसे भारत का सबसे सुरक्षित रेड लाइट एरिया माना जाता है। बताया जाता है। बुधवार पेठ पर करीब 700 वेश्यालय है। जहां पर करीब 5 हजार से अधिक सेक्स वर्कर खुले तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा करती है। 

इलाहाबाद का मीरगंज

उत्तरप्रदेश का इलाहाबाद जो अब प्रयागराज हो गया है के मीरगंज को रेड लाइट एरिया माना जाता है। बताया जाता है कि पहले यहां पर जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता था। मीरगंज में अवैध तरीके से महिलाओं को लाकर उनका शारीरिक शोषण कराया जाता था। इस रेड लाइट इलाके को बेहद ही खतरनाक माना जाता था। बताया जाता है कि मीरगंज में अब जिस्फरोशी का धंधा नहीं होता है, लेकिन ये रेड लाइट ​एरिया चोरी चुपके से सक्रिय है। 

दिल्ली का पहाड़गंज

देश की राजधानी दिल्ली का पहाड़गंज सेक्स वकर्स के लिए प्रसिद्ध है। इस इलाके में कम दाम पर होटल और बार मिल जाते है। और इन्हीं होटल और बारों में जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम किया जाता है। बताया जाता है कि दिल्ली के पहाड़गंज में स्पा सेंटरों की आड़ में ये गंदा काम काफी फलफूल रहा है। 

मुजफ्फरपुर का चतुर्भुजस्थान 

बिहार के मुजफ्फरपुर का चतुर्भुजस्थान देश का चौथा रेड लाइट एरिया माना जाता है। इस रेड लाइट ऐरिया में करीब 4 हजार से अधिक सेक्स वर्कस जिस्मफरोशी का धंधा करते है। कहा जाता है कि इस बदनाम ​एरियें को मुगल काल में बनाया गया था। 

कोलकाता का सोनागाछी 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का सोनागाछी को देश के पूर्वी भाग के सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। सोनागाछी में स्थित बड़ी बड़ी इमारतों में खुले तौर पर जिस्मफरोशी का धंधा होता है। कहते है सोनागाछी में करीब 10 हजार से अधिक महिलाएं वेश्यावृति का काम करती है। 

मुंबई का कमाठीपुरा 

मायानगरी मुंबई का कामठीपुरा भी देश के रेड लाइट ​एरियों में से एक है। कामठीपुरा को एशिया का सबसे पुराना रेडलाइट एरिया माना जाता है। बताया जाता है कि इस एरिए का इतिहास 1795 के करीब का है। कामठीपुरा में बड़ी संख्या में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता है। 

दिल्ली का जीबी रोड

देश की राजधानी दिल्ली में पहाड़गंज के अलावा जीबी रोड को भी रेड लाइट एरिया माना जाता है। यहां पर खुले तौर पर जिस्मफरोशी धंधा किया जाता है। बताया जाता है कि मुगलकाल में इस इलाके में कई कोठे हुआ करते थे। पहले ये इलाके पांच हिस्सों में हुआ करता था, लेकिन बाद में अंग्रेजों ने इसे एक करके इसका नाम जीबी रोड रख दिया था। 

ग्वालियर का रेशमपुरा

मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रेशमपुरा जिस्मफरोशी के लिए काफी मशहूर है। इस रेड लाइट एरिये में विदेशी से लेकर मॉडल्स और कॉलेज की लड़कियां जिस्मफरोशी का धंधा करती है। बताया जाता है कि रेशमपुरा में करीब 1 हजार से अधिक महिलाएं अपनी देह का सौदा करती है। 


संबंधित समाचार