होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू : अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक की जानकारी, बस भेजना होगा ‘Hi’

EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू : अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक की जानकारी, बस भेजना होगा ‘Hi’

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है। अब कर्मचारियों को अपने PF बैलेंस, पासबुक और खाते में हुए हालिया लेन-देन की जानकारी पाने के लिए बार-बार EPFO कार्यालय या पोर्टल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये जानकारियां अब WhatsApp के जरिए भी हासिल की जा सकेंगी।

दरअसल, 1 नवंबर 2026 को EPFO के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इस WhatsApp सेवा की शुरुआत की। इसके लिए EPFO ने +91 8796441800 नंबर जारी किया है। खाताधारक इस नंबर पर WhatsApp के माध्यम से ‘Hi’ भेजकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

WhatsApp पर मिलेंगी ये सुविधाएं

नई सेवा के तहत कर्मचारी अपने PF खाते का बैलेंस चेक कर सकेंगे। इसके अलावा पासबुक की जानकारी और पासबुक डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। खाताधारक अपने खाते में हुए पिछले पांच लेन-देन की जानकारी भी WhatsApp पर प्राप्त कर पाएंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी पात्रता और जरूरी प्रक्रियाओं को लेकर भी व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी।

कैसे करें WhatsApp सेवा का इस्तेमाल?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में EPFO का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 8796441800 सेव करें। इसके बाद WhatsApp खोलकर इस नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजें। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों के जरिए अपनी जरूरत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सेवा का इस्तेमाल करते समय EPFO से जुड़े मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी जरूरी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।

₹1,000 तक वाले निष्क्रिय PF खातों के लिए भी राहत

EPFO ने स्थापना दिवस पर एक और महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। इसके तहत पात्र निष्क्रिय PF खातों में जमा ₹1,000 तक की राशि का स्वतः निपटान किया जाएगा। यानी निर्धारित शर्तें पूरी होने पर कर्मचारियों को इसके लिए अलग से दावा करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इसके लिए आधार सत्यापन, पहचान और बैंक खाते का जरूरी सत्यापन पूरा होना अनिवार्य है।

EPFO के अनुसार, इस पहल से करीब एक लाख निष्क्रिय खातों के निपटान और लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि जारी होने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार