बैतूल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल बैतूल जिले के दौरे पर रहेगी। जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग जहां अलर्ट मोड पर है। तो वही आगमन को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। राष्ट्रपति 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेगी। जहां वो विभिन कार्यकर्मो में शामिल होंगी। इस दौरान शहर के चयनित स्थानों पर ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगी। शहर में वीवीआईपी मोमेंट को देखते हुए प्रशासन ने जनता से जारी दिशा निर्देश का पालन करने की अपील की है।
इन जगहों पर भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बंद
इधर, राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 18 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बैतूल नगर सीमा में भारी एवं मध्यम वाहनों, ट्रैक्टर और ट्रॉलियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही भारी और मध्यम वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी है. यह व्यवस्था सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।
वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
यातायात पुलिस ने गंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र, मुलताई, इंदौर हाईवे और आमला रोड से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। इन मार्गों के माध्यम से वाहनों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर दबाव कम किया जा सके।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि राष्ट्रपति के वीवीआईपी (VVIP) दौरे को देखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। शहर के सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों और होटलों की लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।