होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CURD BENEFIT : दही खाने के है अनेक फायदे, पाचन से लेकर इम्यूनिटी होती है मजबूत, बीमारियां रहती है दूर

CURD BENEFIT : दही खाने के है अनेक फायदे, पाचन से लेकर इम्यूनिटी होती है मजबूत, बीमारियां रहती है दूर

गर्मियों का मौसम बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सेहत को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। गर्मियों में अधिकतर लोग शरीर में पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन, इन्फेक्शन सहित कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हो जाते है। ऐसे में आज हम आपको एक सुपर फूड के बारे में बताने जा रहे है। जिसका सेवन करने से आप न सिर्फ स्वस्थ रहेंगे। बल्कि दिल, पाचन और हड्डियां भी फिट रहेगी। यह सुपर फूड और कुछ नहीं बल्कि दही है। दही में कैल्शियम, विटामिन बी12 , प्रोटीन कई पोषक आहार है। जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। तो चलिए जानते है दही खाने के फायदों के बारे में  ,,, 

पाचन तंत्र बनाएं बेहतर

दही पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं।  

दिल को रखे मजबूत :  

दही का सेवन हमारी हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखता है और धमनियों में इसे जमने से रोकता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है. साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है.

हड्डियां को बनाएं मजबूत

दही का रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि दही में कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ये दोनों मिनरल्स हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाते हैं.

मुंह के छाले-

अगर आपको भी बार-बार हो रहे हैं मुंह में छाले तो खाना शुरू कर दें एक कटोरी दही. गर्मी में दही के सेवन से मुंह के छाले दूर करने में मदद मिल सकती है. 

वजन घटाने में फायदेमंद :

दही में पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर में कॉर्टिसोल नाम के “स्ट्रेस हार्मोन” को कंट्रोल करता है. यह हार्मोन पेट के आसपास चर्बी जमा होने का कारण बनता है. रोज़ाना एक कटोरी दही खाने से कॉर्टिसोल का लेवल कम होता है, जिससे पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है. साथ ही दही लीन मसल मास को बनाए रखता है। अगर आप वजन घटना चाहते है तो रोजाना एक कटोरी दही का सेवन जरूर करे। 

इम्यूनिटी बढ़ाए :  

दही शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं. रोजाना खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और यह महिलाओं में यीस्ट इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है.
 

 


संबंधित समाचार