होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत

ज्यादा नमक का सेवन सेहत के लिए है नुकसान दायक, किडनी, हार्ट सहित इन अंग में हो सकती है दिक्कत

Salt Side Effects:  नमक एक ऐसा पदार्थ है। जिसका ज्यादा और कम सेवन करने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर नमक का पर्याप्त  उपयोग करने की सहल देते है। क्योकि नमक का ज्यादा उपयोग करने से ब्‍लड प्रेशर, स्‍टमक कैंसर, किडनी डिजीज, हार्ट डिजीज, प्रीमेच्‍योर डेथ जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए हर किसी को 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

दरअसल, नमक में 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्‍लोराइड पाया जाता है. जिससे शरीर में पानी और मिनरल्‍स को बैलेंस रखा जाता है लेकिन जब इसका ज्यादा यूज़ होता है, तो शरीर को कई तरह के दिक्कते होने लगती है। तो चलिए जानते है उन परेशानियों के बारे में  ,,,,

शरीर में बढ़ा सकता है सूजन

शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर पानी जरूरत से ज्यादा जमा हो जाता है. यह स्थिति वाटर कहलाती है. ऐसी स्थिति में हाथ, पैर और चेहरे में सूजन हो जाती है. 

किडनी पर पड़ता है असर

किडनी हमारे शरीर का अभिन्न अंग है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम और पानी को निकालने का कार्य करती है. अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं, तो किडनी पर अधिक दबाव पड़ने लगता है. ऐसे में किडनी सही ढंग से कार्य नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से किडनी फेलियर और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है. 

हड्डियां हो सकती हैं कमजोर

जरूरत से अधिक नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. 

हाई ब्लड प्रेशर

ज्यादा नमक के सेवन का सबसे बड़ा प्रभाव ब्लड प्रेशर का बढ़ना है. नमक में सोडियम होता है और जब हम बहुत ज्यादा सोडियम का सेवन करते हैं, तो हमारे शरीर में पानी जमा हो जाता है, जिससे खून की मात्रा बढ़ जाती है और ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ता है.

हार्ट रोगों का खतरा बढ़ना

बहुत ज्यादा नमक के सेवन से होने वाले हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर जैसी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है.


संबंधित समाचार