होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Plastic Bottle Side Effects: प्लास्टिक के बोतल से पानी पीना सेहत के लिए है नुकसानदायक, इन बीमारियों के हो सकते है शिकार

Plastic Bottle Side Effects: प्लास्टिक के बोतल से पानी पीना सेहत के लिए है नुकसानदायक, इन बीमारियों के हो सकते है शिकार

भारत सहित देश के अधिकतर जगहों में लोग पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते है। जो की सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। दरअसल, प्लास्टिक की बोतलों में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो शरीर के हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार बन सकते है। इसलिए आप प्लास्टिक की बोतल की जगह कांच, कॉपर या स्टेनलेस स्टील की बोतल का उपयोग करें। इससे आपका स्वस्थ ठीक रहेगा और आप बीमारियों से भी दूर रहेंगे। तो चलिए जानते है कि प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से आप किन बीमारियों के शिकार बन सकते है। ..  

कैंसर का हो सकता है खतरा

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से इसमें मौजूद खतरनाक केमिकल्स हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं, जो हमें कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल्स जैसे सीसा, कैडमियम और पारा के शरीर में जाने में कैंसर, विकलांगता जैसी गंभीर समस्याओं की संभावना काफी बढ़ जाती है।

प्रतिरोधक क्षतमा पर पड़ सकता है असर

प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी पीने से न सिर्फ गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि इसका हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल्स पानी के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं, जिससे हमारा इम्युन सिस्टम कमजोर हो सकता है

प्रजनन संबंधी समस्याएं

लगातार प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद केमिकल्स से महिलाओं और पुरुषों को प्रजनन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, हानिकारक केमिकल्स की वजह से ओवरी से संबंधित बीमारियां, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक की बोतल का पानी पीने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में भी कम हो सकती है।

धीमा जहर है प्लास्टिक के बोतल

प्लास्टिक में कई तरह के हानिकारक रसायन पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर इसमें पानी रखा जाए,तो इसमें फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्यूमीनियम जैसे हानिकारक तत्व उपन्न होते हैं, जिसका सेवन करने से यह हमारे शरीर में स्लो प्वाइजन की तरह काम करता है। इससे आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगता है।


संबंधित समाचार