होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में इन चीजों का दान करना है बेहद शुभ, बदलेगी तकदीर, बरसेगी माता रानी की कृपा

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में इन चीजों का दान करना है बेहद शुभ, बदलेगी तकदीर, बरसेगी माता रानी की कृपा

इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च से हो गई और समापन 27 मार्च को होगा। नवरात्रि के 9 दिन भक्त माता रानी की जमकर पूजा अर्चना कर दान-पुण्य करते है। मान्यताओं है कि इस दौरान देवी दुर्गा अपने भक्तों के बीच रहती हैं। इसलिए यह समय दान के लिए काफी शुभ है। मान्यता है कि यदि सही समय और सही वस्तुओं का गुप्त दान किया जाए तो उसका फल कई गुना बढ़कर मिलता है और जीवन की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान किन चीजों का गुप्त रूप से दान करना चाहिए।

जरूरतमंद को दान करें कपड़े 

नवरात्र के दिनों में किसी जरूरतमंद को नए कपड़े देना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। 

गुड़-चना का दान 

गुड़ और चने का दान करना भी बहुत लाभकारी माना गया है। इससे सेहत में सुधार होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

सुहाग सामग्री का दान

मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसलिए नवरात्र के दौरान किसी सुहागिन महिला को लाल चुनरी, लाल साड़ी या सुहाग की सामग्री भेंट करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दान से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मां अंबे की कृपा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

बच्चों को दें पढ़ाई का सामान

अगर आप नवरात्र में कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो छोटी बच्चियों को पढ़ाई से जुड़ी चीजें जरूर दान करें। कॉपी, पेन, पेंसिल, स्कूल बैग या ड्राइंग बुक देने से उनका भविष्य तो संवरता ही है, साथ ही यह बहुत बड़ा पुण्य भी माना जाता है।

फलों का दान दिलाता है आर्थिक मजबूती

नवरात्र में जरूरतमंद लोगों को फल देना भी बेहद शुभ होता है। खासकर केले का दान करना अच्छा माना गया है। मान्यता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

अन्न-मिठाई दान के फायदे 

अगर घर में तनाव रहता है या बार-बार झगड़े होते हैं, तो नवरात्र में चावल, आटा, चीनी या सफेद मिठाई का दान करें। इससे घर का माहौल सकारात्मक बनता है और रिश्तों में मिठास आती है।
 


संबंधित समाचार