होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LPG Expiry: क्या एलपीजी की होती है एक्सपायरी डेट? जानिए 

LPG Expiry: क्या एलपीजी की होती है एक्सपायरी डेट? जानिए 

LPG Expiry: देश में ईंधन सप्लाई को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक अफवाह फिर सामने आई है। कई लोग सिलेंडर पर लिखी तारीख को उसकी एक्सपायरी डेट समझते हैं, जबकि हकीकत इससे अलग है।

दरअसल, एलपीजी सिलेंडर की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। सिलेंडर पर जो कोड लिखा होता है, वह उसकी टेस्टिंग की समय-सीमा को बताता है। इस तारीख के बाद सिलेंडर का दोबारा उपयोग करने से पहले उसकी जांच जरूरी होती है, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कैसे समझें सिलेंडर का कोड?

सिलेंडर के ऊपरी हिस्से (रिंग) पर A, B, C या D के साथ एक संख्या लिखी होती है, जैसे A26 या C27। इसमें अक्षर साल की तिमाही को दर्शाता है।

A: जनवरी से मार्च
B: अप्रैल से जून
C: जुलाई से सितंबर
D: अक्टूबर से दिसंबर 

वहीं, अंक उस वर्ष को बताते हैं, जब सिलेंडर की टेस्टिंग होनी है।

क्यों जरूरी है यह जानकारी?

समय के साथ सिलेंडर पर दबाव और वातावरण का असर पड़ता है, जिससे उसकी मजबूती कम हो सकती है। ऐसे में समय पर टेस्टिंग न होने पर सिलेंडर का इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है। बढ़ती जागरूकता के चलते अब लोग एलपीजी के साथ-साथ पीएनजी कनेक्शन की ओर भी ध्यान दे रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सिलेंडर के इन कोड्स को समझना बेहद जरूरी है।


संबंधित समाचार