होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HEALTH TIPS: मानसून में खुद को रखना चाहते है हेल्दी, तो दिनचर्या में शामिल करें ये चीजें,, इम्युनिटी होगी बूस्ट

HEALTH TIPS: मानसून में खुद को रखना चाहते है हेल्दी, तो दिनचर्या में शामिल करें ये चीजें,, इम्युनिटी होगी बूस्ट

Monsoon Health Care:बारिश का मौसम राहत के साथ साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इसलिए जरूरी है कि मानसून में बड़े से लेकर बच्चे सेहत पर विशेष ध्यान दे। अगर समय रहते अपने सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो आप  सर्दी-जुकाम, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो सकते है। ऐसे में आज हम आपको बरसात में खुद को कैसे स्वस्थ रखे उसके बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे फॉलो कर आप न सिर्फ बीमारियों से बचेंगे बल्कि आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होगी।  ... तो चलिए जानते है हेल्थ टिप्स के बारे में  ,,, 

भीगने से बचें

बरसात के मौसम में अक्सर बारिश की वजह से लोग भीग जाते हैं, जिससे वह बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इस मौसम में आप जब आप बाहर निकलें तो बारिश में भीगने से और आपने साथ रेनकोट या छाता जरूर साथ रखें।

बाहर का खाने से बचें

मानसून के महीनो में जितना हो सके बाहर का खाने से बचें। इन दिनों बाहर का अनहेल्दी और जंक फूड खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। खासकर बरसात के दौरान, क्योंकि भोजन में दूषित हो जाता है।

उबले पानी का करें सेवन 

बारिश के मौसम में साफ और ताजा भोजन का सेवन करें तथा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। 

हॉट ड्रिंक्स पिएं

बरसात के दिनों में खुद को हेल्दी रखने और अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप सूप, हर्बल चाय और काढ़ा जैसी हॉट ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और बिमारियो से लड़ने में मदद मिलेगी। 

नियमित व्यायाम करें

अगर आप खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो नियमित व्यायाम इसका एक आसान और कारगर उपाय है। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको फिट रहने और मानसून में खुद को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

आसपास पानी जमा न होने दें

घर और आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छर पनपते हैं और डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नियमित रूप से हाथ धोएं, पर्याप्त नींद लें और मौसमी फलों व पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। थोड़ी-सी सावधानी आपको पूरे मानसून में स्वस्थ और सुरक्षित रख सकती है।

 


संबंधित समाचार