होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आंवला नवमी आज, जरुर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य के साथ धन में होगी बढ़ोत्तरी

आंवला नवमी आज, जरुर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य के साथ धन में होगी बढ़ोत्तरी

Amla Navami 2021: कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्य और सुख-सौभाग्य की कामना के उद्देश्य ये आंवला नवमी के दिन लोग पूजा करते हैं। इस दिन किया गया धर्म, जप, तप और दान इत्यादि सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति दिलाता है। आंवला नवमी के दिन किए गए कुछ ऐसे उपाय है, जोकि प्रत्येक मनोकामना को पूरी करने के साथ-साथ अगले जन्म तक इसका अक्षय फल देते हैं। तो आइए जानते हैं वो छह उपाय जोकि आंवला नवमी पर प्रत्येक व्रती को करने चाहिए।

आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा करें। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन पीपल और केले के पेड़ के अलावा आंवला के पेड़ की पत्तियों में भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन अक्षय लाभ पाने के लिए आंवले के पेड़ की पूजा जरुर करें।

आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाना चाहिए। आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाएं और परिवार संग खाना खाएं। इससे अक्षय फल और अक्षय सेहत की प्राप्ति होती है। आंवला पेड़ के नीचे खाना खाते समय अगर आंवले के पेड़ से कोई पत्ती गिर जाए तो इससे साक्षात भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है।वहीं भगवान विष्णु जी को इस दिन आंवला जरुर अर्पित करें।

ऐसा माना जाता है कि, सृष्टि के निर्माण के लिए ब्रह्मा जी के आंसुओं से इस पेड़ की उत्पति हुई और इसे पृथ्वी का पहला फल माना जाता है। इस दिन भगवान की पूजा करते समय उन्हें भोग में आंवला अवश्य अर्पित करें।

आंवला नवमी के दिन किया गया दान और ब्रह्मणों को भोजन कराने से धन-संपदा, सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होती है। आंवला नवमी पर नई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। विशेषकर सोना-चांदी आभूषण, जमीन आदि खरीदने से भौतिक चीजों में वृद्धि होती है। इस दिन आंवला का सेवन व्यक्ति को जरुर करना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। INH 24x7  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)


संबंधित समाचार