होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकती है परेशानी, महादेव हो सकते हैं नाराज

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकती है परेशानी, महादेव हो सकते हैं नाराज

Nag Panchami 2026:  इस साल नागपंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। हालांकि इस दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपके जीवन में परेशानियां आ सकती है। तो चलिए जानते है इस दिन किन बातों का रखना चाहिए ध्यान  ,,, 

नागपंचमी पर भूल से भी न करें ये कार्य

1. नाग पंचमी पर सांप को नुकसान पहुंचाना धार्मिक मान्यताओं में बड़ा पाप माना गया है. मान्यता है कि इसका दुष्प्रभाव व्यक्ति ही नहीं, पूरे वंश पर पड़ सकता है.

2. नागपंचमी के दिन तवा और लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन लोहे के बर्तनों का उपयोग करने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं और दोष लग सकता है.

3. नाग पंचमी के दिन जमीन खोदना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि धरती के भीतर नागों का निवास होता है. खुदाई से उनका बिल नष्ट होने पर नागदेवता की नाराजगी और दोष लग सकता है.

4. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर सुई, कैंची जैसी धारदार वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इस दिन सिलाई-कढ़ाई समेत ऐसे कार्यों को अशुभ माना गया है.

5. मांस-मदिरा या तामसिक भोजन न खाएं सावन का महीना वैसे भी पवित्र माना जाता है. नाग पंचमी के दिन तो पूरी तरह से सादगी रखनी चाहिए. इस दिन भूलकर भी मांस, मदिरा, प्याज या लहसुन जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए. इस दिन शुद्ध और सात्विक भोजन ही करना चाहिए ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे.
 


संबंधित समाचार