होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Pitru Paksha 2025 Daan: पितृ पक्ष पर जरूर करें इन चीज़ों का दान, बरसेगी पितरों की कृपा, परेशानियां - दोष होंगे दूर

Pitru Paksha 2025 Daan: पितृ पक्ष पर जरूर करें इन चीज़ों का दान, बरसेगी पितरों की कृपा, परेशानियां - दोष होंगे दूर

Pitru Paksha 2025 Daan:  हिन्दू धर्म में पितृपक्ष पूर्वजों और पितरों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक पवित्र और सर्वोत्तम समय माना गया है। पितृ पक्ष के 16 दिनों में श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि कर्म कर पितरों को प्रसन्न किया जाता है। जिन लोगों के जीवन में ग्रह दोष या फिर पितृ दोष हैं। उन्हें इस दौरान कुछ चीज़ों का विशेष रूप से दान करना चाहिए। जिससे न सिर्फ घर में सुख समृद्धि आएगी बल्कि दोष और परेशानियां भी दूर होगी। इस साल पितृपक्ष का समापन 21 सितंबर को अमावस्या तिथि पर होगा। शुरुआत 7 सितंबर से हुई है।

पितृ पक्ष में करें अनाज दान (Pitru Paksha 2025)

अनाज एक ऐसी वस्तु है जो हर व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या के सबसे जरूरी हिस्से में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति अनाज दान करता है उसके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं रहती। अगर आप चावल दान करेंगे तो परिवार में शांति और सामंजस्य से बना रहेगा। दरअसल चावल चंद्रमा से जुड़ा है और जीवन में सकारात्मकता लेकर आता है। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है।

कपड़े

कपड़े दान करने का विशेष महत्व माना गया है क्योंकि इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। जो व्यक्ति इसका दान करता है उसे सम्मान और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। कपड़ों का रंग भी अलग-अलग ग्रहों से जुड़ा हुआ है। सफेद का संबंध चंद्रमा, पीले का बृहस्पति और नीले का शनि से माना गया है। इन ग्रहों की शांति के लिए इनसे संबंधित रंग के कपड़े दान करने चाहिए।

काला तिल

तिलका दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। जब पितरों का तर्पण किया जाता है उस समय भी इसका इस्तेमाल होता है। काला तिल शनि से संबंधित है और जो व्यक्ति इसका दान करता है। उसे शनि से मिलने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस जीवन में स्थिरता भी आती है।

गाय को चारा

गाय को हिंदू धर्म में माता के रूप में पूजा जाता है। गौ सेवा से बड़ी दूसरी सेवा नहीं मानी गई है। जो व्यक्ति गौ सेवा करता है और गाय को हरा चारा या भोजन खिला है उसके पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। ऐसा करने से ग्राहक संतुलित रहते हैं और शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।

काला कपड़ा और जूते

काले कपड़े और जूते का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है। अगर आप जीवन में शांति स्थिरता और सुरक्षा चाहते हैं काला कपड़ा दान करें। इससे शनि ग्रह शांत होता है और जीवन में आने वाली बाधा समाप्त हो जाती है।

नमक और गुड़

परिवार के बीच छोटी-छोटी बात लड़ाई-झगड़े होते हैं और आर्थिक तंगी से भी परेशान हैं तो पितृपक्ष के दौरान गुड़ और नमक का दान जरूर करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है और परिवार के बीच का माहौल खुशनुमा बनता है।

चांदी का दान

पितृपक्ष के दौरान चांदी का दान करना भी बहुत उत्तम माना गया है। आप अपनी क्षमता के अनुसार, चांदी का दान कर सकते हैं।

छतरी का दान

मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितरों के नाम से छतरी का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को कई बाधाओं और समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।


संबंधित समाचार