होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चिरमिरी में ‘जिला संवाद: विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर मंथन, मंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी शामिल...

चिरमिरी में ‘जिला संवाद: विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर मंथन, मंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी शामिल...

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले की विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा के लिए ‘जिला संवाद 2026’ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मंगलवार, 24 मार्च को चिरमिरी के जीएम कॉम्प्लेक्स स्थित तानसेन भवन में आयोजित किया गया। इस विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन हरिभूमि-आईएनएच द्वारा किया गया है, जिसका उद्देश्य जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। कार्यक्रम की शुरुआत आईएनएच-हरिभूमि के नेशनल ब्यूरो हेड शैलेश पांडेय के संचालन में हुई। 

कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद

इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में चिरमिरी महापौर राम नरेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष चंपा देवी पावले, नगरपालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव, नई लेदरी नगर पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल और भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थित

इसके बाद हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में एमसीबी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह, कलेक्टर राहुल वेंकट और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह भी शामिल हो रहे हैं। साथ ही, विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी इस संवाद को व्यापक बना रही है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच संवाद 

‘जिला संवाद 2026’ का मुख्य उद्देश्य जिले में विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और आम जनता की समस्याओं को सीधे मंच तक पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की कोशिश की जा रही है।


संबंधित समाचार