अक्सर लोग गुलाब का उपयोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए करते है। जैसे की हम सभी जानते है कि लाल गुलाब का मतलब प्यार होता है। तो वही पीला रंग दोस्ती को दर्शता है। वैसे ही सफ़ेद, नीला और गुलाबी रंग की अपनी परिभाषा है। तो चलिए आज हम आपको वैलेंटाइन वीक के मौके पर गुलाब के अलग-अलग रंगों के महत्व क्या होता है। उसके बारे में बताएंगे .. ताकि आप अपनी भावनाओं का इजहार खुलकर कर सके।
नीला गुलाब
नीला गुलाब रहस्य, असंभव और अद्भुत का प्रतीक है। यह फूल उन लोगों को दिया जाता है, जो कुछ अलग और अनोखा चाहते हैं। नीले गुलाब को अक्सर क्रिएटिव और कल्पनाशील लोगों के लिए चुना जाता है।
नारंगी गुलाब
नारंगी गुलाब उत्साह, एनर्जी और उत्साह का प्रतीक है। यह फूल किसी को प्रेरित करने या उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। नारंगी गुलाब रोमांटिक और प्लेटोनिक दोनों तरह के रिश्तों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैंगनी गुलाब
बैंगनी गुलाब रहस्य, आकर्षण और रॉयल फीलिंग्स का प्रतीक है। यह फूल किसी को खास महसूस कराने के लिए एकदम सही है। बैंगनी गुलाब अक्सर उन लोगों को दिया जाता है, जिनका आप खूब सम्मान करते हैं। बैंगनी गुलाब आकर्षण यानी अट्रैक्शन को दिखाता है।
सफेद गुलाब
सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और नई शुरुआत का प्रतीक है. शांति और सम्मान को भी दर्शाता है. सफेद गुलाब अक्सर शादियों और धार्मिक समारोहों में इस्तेमाल किया जाता है. इसे आशीर्वाद देने या नई शुरुआत की शुभकामनाएं देने के लिए भी दिया जा सकता है.
पीला गुलाब
पीला गुलाब दोस्ती के रिश्ते और उसके लिए आपके प्यार व स्नेह को दिखाने का अच्छा जरिया है। इस रंग के गुलाबों को आप न सिर्फ अपने दोस्त बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को भी दे सकते हैं, जिससे यह जाहिर कर सकेंगे कि वे न सिर्फ आपका प्यार हैं बल्कि अच्छी दोस्त भी हैं।
लाल गुलाब
लाल गुलाब का मतलब होता है आई लव यू। यह गुलाब प्यार, रिश्ते की खूबसूरती, रिलेशनशिप के लिए सम्मान और रोमांस का दर्शाता है। यही वजह है कि लाल गुलाब को प्यार की फीलिंग्स जाहिर करने का परफेक्ट जरिया माना जाता है।
गुलाबी गुलाब
गुलाबी गुलाब खुशी, आभार और रिश्ते की सुंदरता को दिखाता है। हल्के गुलाबी रंग के गुलाब मासूमियत और मिठास को दर्शाते हैं, जबकि गहरे गुलाबी रंग के गुलाब आभार और प्रशंसा को जाहिर करते हैं।
काला गुलाब
काला गुलाब दुख, विदाई और अंत का प्रतीक है। हालांकि, यह फूल रहस्य और नाटकीयता को भी दर्शाता है। काले गुलाब को अक्सर साहित्य और कला में प्रतीकात्मक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसे असल जिंदगी में कम ही दिया जाता है, क्योंकि यह नेगेटिव भावनाओं से जुड़ा होता है।