होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: Ranveer Singh की फिल्म ने 18 दिनों में 1000 करोड़ पार कर रचा इतिहास...

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: Ranveer Singh की फिल्म ने 18 दिनों में 1000 करोड़ पार कर रचा इतिहास...

मुंबई: बॉलीवुड के लिए 2026 एक ऐतिहासिक साल बनता नजर आ रहा है। Ranveer Singh स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा किया है, जिसने अब तक के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने महज 18 दिनों में भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली ‘धुरंधर 2’ पहली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने बिना ओवरसीज कमाई जोड़े यह आंकड़ा छुआ है।

18वें दिन पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन 34.44 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म का कुल कलेक्शन 1598.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।

हिंदी बेल्ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

फिल्म ने हिंदी भाषा में ही 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने यह मुकाम हासिल नहीं किया था।

इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के क्लब में एंट्री

‘धुरंधर 2’ अब उन चुनिंदा फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने भारत में 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई है। इसमें Baahubali 2: The Conclusion और Pushpa 2: The Rule जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

पहले हफ्ते से ही दिखा दम

फिल्म की शुरुआत से ही जबरदस्त पकड़ देखने को मिली पहले हफ्ते में कमाई 674.17 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ की कमाई हुई है, इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों का लगातार मजबूत सपोर्ट मिला है।

स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। इसमें Ranveer Singh के अलावा R. Madhavan, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और Sara Arjun जैसे कलाकार नजर आए हैं। सभी की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली है। ‘धुरंधर 2’ की यह ऐतिहासिक सफलता न सिर्फ Ranveer Singh के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है, बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी एक नया बेंचमार्क सेट करती है। आने वाले दिनों में फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।


संबंधित समाचार