होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : खड़े हनुमान को न हटाने पर अड़े श्रद्धालु, बाबा महाकाल के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन में उमड़ी भीड़

UJJAIN NEWS : खड़े हनुमान को न हटाने पर अड़े श्रद्धालु, बाबा महाकाल के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन में उमड़ी भीड़

 

 

विकास कार्यों के चलते हटाई जा रही प्रतिमा 

बता दे की उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर इन दिनों देश ही नहीं विदेशों तक चर्चा का केंद्र बने हुए है। दरअसल यहां सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्यों के तहत सड़क मार्ग व चौराहा का चौड़ी करण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते अभी तक कई धार्मिक स्थल हटाए जा चुके हैं। लेकिन प्रशासन अभी तक खड़े हनुमान की प्रतिमा को हिला भी नहीं सके। 

मूर्ति का 5 फीट हिस्सा जमीन के अंदर 

आस्था से जुड़े इस मामले को लोग जहां चमत्कार से जोड़कर देख रहे है। तो वही प्रशासन का कहना है कि जिस शीला पर प्रतिमा बनी है, उस शिला का करीब 5 फीट हिस्सा जमीन में अन्य शिला के माध्यम से इंटरलॉक है। इस वजह से मूर्ति हट नहीं रही। इसलिए अब मूर्ति के चारों ओर से खुदाई की जाएगी फिर प्रतिमा बाहर निकाला जाएगा। 


संबंधित समाचार