होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : शिक्षकों ने फिर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, खून से पत्र लिख पद बढ़ोतरी की मांग, दी ये चेतवानी

BHOPAL NEWS : शिक्षकों ने फिर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, खून से पत्र लिख पद बढ़ोतरी की मांग, दी ये चेतवानी

भोपाल : राजधानी भोपाल में एक बार फिर शिक्षक पदवृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतर गए है। इसी के चलते आज बड़ी संख्या में प्रदेशभर के अभ्यर्थी भोपाल के अंबेडकर पार्क में जुटे और थाली बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। साथ ही खून से पत्र लिखा शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। 

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी 

प्रदर्शन को लेकर अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पहले भी तीन बार पद बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के चलते चौथी बार बड़े स्तर पर आंदोलन किया गया है। बावजूद इसके अगर पद में बढ़ोतरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

स्कूल कम शिक्षकों के भरोसे

अभ्यर्थियों का कहना है कि 88 प्रतिशत अंक लाने के बाद भी उन्हें भर्ती का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पद खाली हैं और कई स्कूल कम शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। 

भोपाल में शिक्षा भर्ती को लेकर बड़ा आंदोलन

मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 2 लाख 89 हजार शिक्षक पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में 1 लाख 74 हजार 419 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि वर्ग-2 और वर्ग-3 के 1 लाख 15 हजार 678 पद अभी भी खाली पड़े हैं।


संबंधित समाचार