होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

High Court Jobs 2026: दिल्ली हाईकोर्ट ने 150 पदों पर निकाली भर्तियां, शानदार है सैलरी, योग्यता समेत जानें अन्य डिटेल्स

High Court Jobs 2026: दिल्ली हाईकोर्ट ने 150 पदों पर निकाली भर्तियां, शानदार है सैलरी, योग्यता समेत जानें अन्य डिटेल्स

Delhi High Court Vacancy:  दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू होंगे और 5 अक्तूबर 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। चयनित कैंडिडेट्स की नियुक्ति दिल्ली हाई कोर्ट में होगी और मंथली सैलरी 7वें वेतन आयोग के आधार पर मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें। 

पदों का विवरण

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): 117 पद (सामान्य-43, ईडब्ल्यूएस-14, ओबीसी-एनसीएल-32, एससी-16, एसटी-12)
  • ​पर्सनल असिस्टेंट (PA): 33 पद (ईडब्ल्यूएस-7, ओबीसी-एनसीएल-16, एससी-5, एसटी-12)

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री तथा कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है।

  • सीनियर प्राइवेट असिस्टेंट (SPA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री । अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट । अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट ।
  • प्राइवेट असिस्टेंट (PA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। अंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट। अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट।
  • आयुसीमा: कैंडिडेट की उम्र कम 18 साल से कम और अधिकतम 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। जन्मतिथि के हिसाब से देखें तो अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले और 1 जनवरी 1998 के बाद का नहीं होना चाहिए। वहीं ऊपरी एज लिमिट में 05 साल से अधिकतम 15 साल तक की छूट भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क 

  • ​सामान्य, OBC-NCL और EWS वर्ग: ₹1,500
  • ​SC, ST और PwBD (दिव्यांग) वर्ग: ₹1,300

वेतन: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट का पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे मैट्रिक्स लेवल-8 में है, जबकि पर्सनल असिस्टेंट का पद लेवल-7 में आता है।

चयन प्रक्रिया

  • ​इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
  • ​इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट
  • ​मुख्य वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा
  • साक्षात्कार (Interview)

संबंधित समाचार