होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

dead body of bride found : जयमाला की रश्म के बाद पेड़ से लड़का मिला दुल्हन का शव, छोटी बहन से कराया दुल्हे का विवाह

dead body of bride found : जयमाला की रश्म के बाद पेड़ से लड़का मिला दुल्हन का शव, छोटी बहन से कराया दुल्हे का विवाह

dead body of bride found :   उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में गांव के रहने वाले उदयनाथ की बेटी नीतू की रविवार को देवरिया के मझौली राज गांव से बारात आई थी। शाम को बारात पहुंची। बारातियों ने नाश्ता किया। नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पहुंचे।

READ MORE : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बालोद दौरे के दौरान बीजेपी को दिया धन्यवाद, कहा मेरा अपना परिवार है

वहां शुरुआती रस्मों के बाद रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम हुआ। दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाई। दूल्हे के साथ खाना खाया। फिर दुल्हन अपने कमरे में चली गई। क्योंकि, फेरे व अन्य रस्म थोड़ी देर बाद शुरू होनी थी।दुल्हन की मां चिंता देवी ने बताया,"जयमाला के बाद बेटी नीतू कमरे में गई। वहां बाथरूम के लिए जाने की बात कहकर कमरे से बाहर गई थी। मैंने भी उस वक्त ध्यान नहीं दिया। जब पैर पूजने की रस्में करने की बारी आई तो बेटी को बुलवाया गया। उस समय पता चला वह कमरे में लौटकर नहीं आई। इसके बाद शादी में हंगामा मच गया। हम लोगों ने मिलकर उसे ढूढ़ना शुरू किया। पुलिस को सूचना देकर तलाश कराई गई लेकिन बेटी का पता नहीं चला। हमें लगा बेटी कहीं भाग गई है। दुल्हन के पिता उदयनाथ ने रोते हुए बताया बेटी को रात में बहुत तलाश किया। जब वह नहीं मिली तो पूरा परिवार परेशान हो गया। बारात दरवाजे पर खड़ी थी।

READ MORE : मुंबई के सेंट रेजिस होटल में हुआ सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी का वेडिंग रिसेप्शन, तमाम बॉलीवुड सितारों से सजी शाम

दूल्हा भी था। ऐसे में दूल्हे के पिता से बातचीत की गई। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद घर की इज्जत बचाने को अपनी छोटी बेटी से दूल्हे की शादी करवाई। जयमाल के बाद की बाकी रस्म उसी मंडप में छोटी बेटी के साथ कराई गईं। पिता उदयनाथ ने बताया, "छोटी बेटी के साथ सारी रस्में पूरी कराने के बाद हम लोगों ने बारात विदा कर दी थी। इसके बाद फिर से नीतू की तलाश में जुट गए। सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो वहां नदी किनारे बरगद के पेड़ पर बेटी का शव लटका देखा।

READ MORE :  14 फरवरी को 2 दिवसीय रायपुर दौरे पर रहेंगी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, महाविधेशन की तैयारियों की करेंगी समीक्षा

हमें सूचना मिली तो पूरा परिवार मौके पर पहुंचा। वहां देखा तो बेटी के लहंगे की चुनरी से फंदा बना हुआ था। उसका शव लटका हुआ था। रविवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर पेड़ पर दुल्हन के लिबास में ही उसका शव मिला। लहंगे की चुनरी से उसने फंदा बनाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरी घटना चौरा खास थाना क्षेत्र के बिन टोला गांव की है।

Latest News Video देखें: 

 


संबंधित समाचार