होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल तेज, मनोज बाजपेयी बोले– 'किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं'

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल तेज, मनोज बाजपेयी बोले– 'किसी समुदाय को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं'

Ghoos Khor Pandit Controversy: फिल्ममेकर नीरज पांडे की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की घोषणा के साथ ही देशभर में विवाद शुरू हो गया है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में फिल्म के खिलाफ विरोध तेज हो गया है और सरकार ने मामले में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पंडित और ब्राह्मण समाज के कुछ संगठनों ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने या रिलीज रोकने की मांग की है।

मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया:

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी ने जारी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह लोगों की भावनाओं को समझते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म का उद्देश्य किसी भी समुदाय को आहत करना नहीं है। बाजपेयी ने कहा कि नीरज पांडे बेहद संवेदनशील फिल्ममेकर हैं और अपनी फिल्मों को गंभीरता से बनाते हैं। उन्होंने बताया कि मेकर्स ने लोगों की चिंताओं को देखते हुए पोस्टर और प्रमोशनल सामग्री हटाने का फैसला लिया है, जिससे उनकी संवेदनशीलता साफ झलकती है।

मेकर्स का रुख क्या है:

विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक नीरज पांडे ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म की टीम का कहना है कि कहानी का मकसद किसी जाति या समुदाय पर टिप्पणी करना नहीं, बल्कि एक भ्रष्ट सिस्टम की कहानी दिखाना है। बताया जा रहा है कि मेकर्स आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं, ताकि विवाद शांत हो सके और फिल्म बिना किसी सामाजिक तनाव के रिलीज हो।

फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज:

‘घूसखोर पंडत’ में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में नुशरत भरुचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज होने वाली है।


संबंधित समाचार