होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Congress leader s nephew murdered : मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता के भतीजे की अपहरण के बाद की गई हत्या, 4 करोड़ थी फिरौती की मांग

Congress leader s nephew murdered : मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता के भतीजे की अपहरण के बाद की गई हत्या, 4 करोड़ थी फिरौती की मांग

Congress leader s nephew murdered :   मध्यप्रदेश में महू शहर में एक कांग्रेस नेता के भतीजे का अपहरण कर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है। अपहरण करने वालों ने हत्या से पहले बच्चे के परिजन को फोन करके 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

READ MORE :  रुद्री मेले से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने खोया नियंत्रण, 1 की मौत 30 लोग हुए घायल

कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई के 6 साल मासूम बेटा हर्षू (6) रविवार शाम 6 बजे घर से लापता हो गया था। परिजन ने कई घंटों तक गांव सहित आसपास के एरिया में हर्षू को ढूंढा।फिर भी हर्षु का कोई पता नहीं चला , तो पुलिस को शिकायत की। पुलिस भी बच्चे की छानबीन में लगी रही। देर रात पता चला कि बच्चे का शव चोरल में आने वाले सैंडल मेंडल गांव की एक पुलिया के नीचे पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए थे। बच्चे के शव को बरामद कर महू के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। किशनगंज टीआई कुलदीप खत्री ने बताया कि दो आरोपी रितेश (20) पिता सुभाष और विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE : रॉकेट के माध्यम से दुनिया में पहली बार लॉन्च होगा पिको उपग्रह, राज्य के 75 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

आरोपी रितेश रिश्ते में ​​​​​​जितेंद्र चौहान का भांजा है। सीसीटीवी फुटेज में रितेश ही हर्षू का हाथ पकड़कर रेलवे पटरी के पास ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। गांव में भीड़ बढ़ती दिखाई दी, तो रितेश ने अपने चचेरे भाई विकास को कॉल किया। उसने विकास से कहा कि अब मामला बिगड़ गया है। गांव में बहुत भीड़ इकट्‌ठी हो गई है। फिर विकास भी उसके पास चला गया। टीआई ने बताया कि बाई ग्राम के जंगल में हर्षू का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। दोनों ही आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

Latest News Videos देखें: 

 

 

 

 


संबंधित समाचार