होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Cold wave alert issued : राज्यों में शीतलहर के चलते जारी किया गया अलर्ट, स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां

Cold wave alert issued : राज्यों में शीतलहर के चलते जारी किया गया अलर्ट, स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां

Cold wave alert issued :  देश में ठण्ड ने अपना वास्तविक स्वरुप ले लिया है जिसके बाद उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। UP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

READ MORE : कमाल आर खान ने फिल्म पठान के लिए किया दावा, ट्वीटर के जरिये साझा की जानकारी

दिल्ली में सोमवार को पारा 7.6 डिग्री तक गिर गया। जम्मू-कश्मीर में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। यहां कई इलाकों में टेम्प्रेचर माइनस 5 तक दर्ज किया गया। साल के पहले वर्किंड डे पर दिल्ली में पारा नीचे गिरा। सोमवार को यहां मिनिमम टेम्परेचर 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मैक्सिमम टेम्परेचर 17.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में टेम्परेचर और गिरेगा। मंगलवार को यहां आसमान साफ रहेगा, लेकिन घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा। दिल्ली में सोमवार को एयर क्वालिटी 357 रिकॉर्ड की गई, जो की खराब श्रेणी में आता है।

READ MORE : दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले में हुआ नया खुलासा, हादसे के बाद मौके से भागी युवती की सहेली

यहां आने वाले कुछ दिनों में एयर क्वालिटी खराब होने के आसार हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। खराब मौसम के कारण भोपाल आने वाली एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट लेट हुईं। इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट आज कैंसिल करना पड़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे ऐसी ही ठंड के साथ कई शहरों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसकी एंट्री जबलपुर से होगी। यह सिस्टम भोपाल तक एक्टिव रह सकता है। UP के कई इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे। कानपुर सोमवार रात UP में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.6°C रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर का तापमान 5°C रहा।

latest news Videos यहां देखें:

  

 


संबंधित समाचार