होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : 15 लोगों की मौत से दहला ग्वालियर, पीड़ित परिवारों से मिले CM, 8 पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई

GWALIOR NEWS : 15 लोगों की मौत से दहला ग्वालियर, पीड़ित परिवारों से मिले CM, 8 पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के पास रविवार को हुए दर्दनाक ट्रक हादसे से ग्वालियर शहर जहां दहल उठा है। तो वही सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायलों से मिलने के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. जहां उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, साथ ही संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों को सभी घायलों को गुणवत्तापूर्ण और फ्री इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

इस बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक सौंपे गए।

अपनी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं

इस दौरान शोकाकुल माता-पिता भावुक हो गए और अपनी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना

इधर, मामले पर सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि  हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। आवश्यकता पड़ने पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी, लेकिन घायलों को हर संभव बेहतर उपचार मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

आठ कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई

बता दें कि घटना पर सीएम मोहन ने पुलिस विभाग के आठ कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। इनमें CSP झांसी रोड रवि भदौरिया, तीन थाना प्रभारी और आरक्षक व प्रधान आरक्षक शामिल हैं। 

15 लोगों की हुई मौत

रविवार रात शीतला माता मंदिर के पास ट्रक पलटने से 15 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।  तो वही कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 


संबंधित समाचार