होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATTISGARH NEWS : रायपुर के VW कैन्यन होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दलाल की तलाश में पुलिस

CHHATTISGARH NEWS : रायपुर के VW कैन्यन होटल में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दलाल की तलाश में पुलिस

RAIPUR  : छत्तीसगढ़ में रायपुर पुलिस ने रायपुर के VW कैन्यन होटल में देह व्यापर के शर्मनाक धंधे का खुलासा किया हैं। रायपुर के होटल में रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।जिसमे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की होटल में देह व्यापर चलाया जा रहा हैं

READ MORE : भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में नर्स ने खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या

जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर होटल में छापेमारी की जिसमे पुलिस ने तीन लड़कियों को पकड़ा है। एक लड़की उजबेकिस्तान की रहने वाली है। इसे रशियन मॉडल के नाम पर देह व्यापार के लिए बुक किया जाता था। शहर के VIP रोड स्थित कई होटलों में चोरी छिपे ये शर्मनाक कारनामे चल रहे थे। VW कैन्यन शहर के टॉप लग्जरी होटल्स में से एक है। यहां कॉल गर्ल्स पकड़ी हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पहले भी इन्हें बुकिंग लेकर देह व्यापार कराया जाता रहा है। पुलिस को पता चला है कि इन लड़कियों का दलाल रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाला है। इसका नाम धरम उर्फ़ राहुल है। राहुल के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम है। पुलिस लड़कियों से भी उनका बयान ले रही है।

READ MORE : राम मंदिर के लिए रामभक्तों के संघर्ष की कहानी लिख रहे फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य प्रसून जोशी, दूरदर्शन में प्रस्तुत होगी फिल्म

शनिवार रात से इस तरह के मामलों में लड़कियां रायपुर बुलाई जाती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। लड़कियों को बुलाकर उन्हें लग्जरी होटल में ठहराया गया था। पुलिस को मुखबीर से इस देह व्यापार रैकेट का इनपुट मिल गया था। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस के लोग होटल VW कैन्यन पहुंचे।कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था।

READ MORE :  मध्य प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठण्ड तापमान पहुंचा 10 से 12 डिग्री के बीच, मौसम वैज्ञानिक ने कहा एक्टिव हैं वेस्टर्न डिस्टर्बन्स


संबंधित समाचार