होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CGPDCL ने निकाली बंपर भर्तियां, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर समेत 1,501 पदों पर होगी नियुक्तियां

CGPDCL ने निकाली बंपर भर्तियां, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर समेत 1,501 पदों पर होगी नियुक्तियां

CGPDCL Recruitment 2026  : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशख़बरी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज ने असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और डेटा एंट्री ऑपरेटर समेत 1,501 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 26 नवंबर 2026, रात 11:55 बजे तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑफिसियल साइट cspc.co.in पर विजिट कर सकते है। उम्मीदवारों की नियुक्ति सीजीपीडीसीएल, सीजीपीसीटीएल और सीएसपीटीसीएल में होगी। 

इन पदों पर होगी भर्ती 

रिक्त पदों की संख्या 1501 है। क्लास 2 के लिए 195 वैकेंसी है। क्लास 3 और क्लास 4 के लिए 1306 वैकेंसी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में 572, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में 102, छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में 650 और तीनों कंपनियों के कॉमन कैडर में 177 पद खाली हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) (100 MCQs, 2 घंटे) के बाद स्किल टेस्ट / फिजिकल फिटनेस टेस्ट / इंटरव्यू (पोस्ट के हिसाब से) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। 

सैलरी:

14,800 रुपये से 56,100 रुपये (पे मैट्रिक्स लेवल S-1 से O-1, पोस्ट के आधार पर)

कैसे अप्लाई करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट cspc.co.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट या करियर सेक्शन में जाएं और 2026 नोटिफिकेशन (नोटिस नंबर 01-01/HR/रिक्रूटमेंट/739106) के लिए लिंक खोलें।
  • नोटिफिकेशन PDF को पूरा पढ़ें और चेक करें कि आप अपनी चुनी हुई पोस्ट के लिए एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं।
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के साथ लॉग इन करें और अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और दूसरी ज़रूरी जानकारी भरें।
  • अपनी स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स नोटिफिकेशन में दिए गए साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • उपलब्ध पेमेंट मोड से ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस भरें।
  • हर डिटेल देखें, फ़ॉर्म सबमिट करें, और आगे इस्तेमाल के लिए फ़ाइनल एप्लीकेशन डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।



 


संबंधित समाचार