होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश की बिजली कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की तीनों कंपनियों में अलग-अलग 38 प्रकार के पदों पर कुल 1501 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन 5 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

इस भर्ती अभियान में द्वितीय श्रेणी के 195 पद रखे गए हैं, जबकि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 1306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा अवसर डाटा एंट्री ऑपरेटर और कनिष्ठ अभियंता के पदों पर हैं।

6 नवंबर से आवेदन शुरू, 26 नवंबर है आखिरी तारीख

बिजली कंपनियों की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इसी समय सीमा के भीतर नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए जमा करना होगा।

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।

कनिष्ठ अभियंता के 167 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पद

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के रखे गए हैं। तीनों बिजली कंपनियों को मिलाकर इस पद पर कुल 609 नियुक्तियां होंगी। इनमें जनरेशन कंपनी में 95, ट्रांसमिशन कंपनी में 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 450 पद शामिल हैं।

वहीं कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के कुल 167 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद निर्धारित किए गए हैं।

इंजीनियरिंग से लेकर मेडिकल और सुरक्षा विभाग तक नौकरियां

भर्ती में सहायक अभियंता के कुल 152 पद शामिल हैं। इनमें मैकेनिकल के 26, इलेक्ट्रिकल के 92, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन के 10, कंप्यूटर साइंस के 2, सूचना प्रौद्योगिकी के 2 और सिविल के 20 पद हैं।

इसके अलावा फायर ऑफिसर के 1, सुरक्षा अधिकारी के 3, शिफ्ट केमिस्ट के 6 और प्रोग्रामर के 3 पद रखे गए हैं।

कनिष्ठ अभियंता के अन्य पदों में मैकेनिकल के 12, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन के 9, कंप्यूटर साइंस का 1, सूचना प्रौद्योगिकी का 1 और सिविल के 26 पद शामिल हैं।

आईटीआई और तकनीकी योग्यता वालों के लिए भी अवसर

तकनीकी और औद्योगिक श्रेणी में सब फायर ऑफिसर के 6, सुरक्षा निरीक्षक के 10 और सुरक्षा उप निरीक्षक के 19 पद हैं। वहीं अटेंडेंट प्लांट ग्रेड-III के अंतर्गत फिटर के 84, टर्नर के 36, इलेक्ट्रीशियन के 90, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 45 और इलेक्ट्रॉनिक्स के 45 पद रखे गए हैं। फायर अटेंडेंट ग्रेड-II के 45 पदों पर भी भर्ती होगी।

मेडिकल, अकाउंट्स और अन्य विभागों में भी नियुक्तियां

अन्य विभागों में लेखा अधिकारी/सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के 15, चिकित्सा अधिकारी के 15 और सहायक विधि अधिकारी के 8 पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी के 8, अंग्रेजी स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 12 और हिंदी स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 13 पद हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पदों में सहायक लैब तकनीशियन के 6, सहायक फार्मासिस्ट के 25, सहायक स्टाफ नर्स के 18, सहायक रेडियोग्राफर के 3, सहायक ड्रेसर के 5 और सहायक ईसीजी तकनीशियन के 3 पद शामिल हैं।

इस तरह छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में इंजीनियरिंग, आईटीआई, कंप्यूटर, प्रशासन, सुरक्षा और मेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर खुल गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद का भर्ती विज्ञापन पढ़कर अपनी योग्यता और पात्रता की जांच जरूर कर लें।


संबंधित समाचार