भोपाल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए छात्रों को मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन करने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया है। अब स्टूडेंट्स 6 जून की जगह 7 जून रात 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे तुरंत अप्लाई करें।
तकनीकी कारणों के चलते आवेदन की तारीख बढ़ी
CBSE द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्र अपने अंकों को लेकर वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते हैं. ऐसे में बोर्ड ने कुछ छात्रों को तकनीकी या अन्य कारणों से आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए अंतिम तिथि को आगे बढ़ा कर एक दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है।
7 जून रात 12 बजे तक का दिया गया समय
अभी तक जिन स्टूडेंट्स ने अप्लाई नहीं किया है। ये तुरंत मौके का फायदा उठाए। बोर्ड ने स्टूडेंट्स से समय से आवेदन करने की अपील की है। साथ ही अप्लाई करें के लिए 7 जून रात 12 बजे तक का समय दिया गया है।