भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह से ही मंदिरों में शव भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से महादेव खुश होकर हर मनोकामना पूर्ण करते है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। तभी से फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है। अगर आप भी इस साल महादेव को खुश करना चाहते है तो उन्हें उनके प्रिय भोग जरूर लगाएं। जिससे वो खुश होंगे और कृपा बरसाएंगे।
भांग और धतूरा -
भगवान शिव को भाग-धतूरा को भोग के तौर पर चढ़ाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी ने समुद्र मंथन के दौरान विष पी लिया था जिसके शरीर में गर्मी बढ़ गई. जिसक इलाज भांग और धतूरा से किया था.
बेल का फल -
बेल का फल और पत्ता भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है. आप भगवान शिव को उनके प्रिय बेल के फल और बेलपत्र का भोग लगा सकते हैं.
हलवा और खीर -
भगवान शिव को सूजी का हलवा और ड्राई फ्रूट्स वाली खीर का भोग लगाना अच्छा होता है. आप शिव जी को प्रसन्न करने के लिए हलवा और खीर का भोग लगा सकते हैं.
पंचामृत -
शिव जी की पूजा में आप पंचामृत का भोग लगाएं. शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना शुभ होता है. पंचामृत से अभिषेक करने से आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
मिष्ठान
धार्मिक विद्वानों के अनुसार महाशिवरात्रि पर भोले शंकर की पूजा करते हुए आप उन्हें गाय के दूध से बनी कोई भी सफेद मिठाई का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और जातकों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
ठंडाई
शिवरात्रि पर भांग वाली ठंडाई को शिवलिंग पर चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। यह भगवान शिव का प्रिय पेय है, जिसे पीकर वे मस्त हो जाते हैं। जो लोग शिवरात्रि पर ठंडाई अर्पित करते हैं, उनका घर धन से भर जाता है।
मखाने की खीर
Lord Shiva will bless these people on Mahashivratri: ज्योतिष शास्त्र में मखाने की खीर को भी सर्वोत्तम बताया गया है। आप महाशिवरात्रि पर गाय के दूध में मखाने की खीर बनाकर शिव जी को अर्पित करें तो आपको इसका पुण्य लाभ मिलेगा। ऐसा करने से सारे अटके काम पूरे होने लगते हैं।