होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों की खरीदारी, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा धन, परेशानी होगी दूर

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों की खरीदारी, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा धन, परेशानी होगी दूर

इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया एक ऐसा दिन है। जहां किसी भी तरह का किया गया शुभ कार्य का फल अनंत काल तक मिलता है। अक्षय तृतीया को वैसे तो अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है, यानी इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना या कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। यही कारण है कि इस दिन को साल के सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है।

इतना ही नहीं इस दिन भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से अपार सफलता और धन-समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन को वस्त्र, शस्त्र और आभूषण खरीदने के लिए उत्तम माना जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ कामों को करने से बचना चाहिए नहीं तो जीवन में परेशानियों का सैलाब आ सकता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। 

अक्षय तृतीया के दिन करें ये काम

मिट्टी के बर्तन

अक्षय तृतीया पर मिट्टी के बर्तन खरीदने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

रूई

वहीं रूई खरीदना शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जिससे लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।

हल्दी की गांठ

हल्दी की गांठ खरीदने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में स्थिरता आती है।

पीली सरसों

इसके अलावा पीली सरसों और पीली कौड़ी खरीदना भी धन और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है।

तांबा

तांबा खरीदना सूर्य को मजबूत करता है और मान-सम्मान में वृद्धि करता है।

कमलगट्टा

कमल का आसन मां लक्ष्मी को प्रिय है। कमल के बीजों यानी कमलगट्टे की माला या इसके कुछ दाने तिजोरी में रखने से दरिद्रता दूर भागती है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं।

न खरीदें ये चीजें

इस दिन लोहे का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, धारदार औजार और तेल खरीदने से बचना चाहिए। लोहे और स्टील का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है जो घर में कलह और आर्थिक बाधा ला सकता है।

अगर काले कपड़े खरीदने हैं तो मानसिक तनाव और अशांति हो सकती है क्योंकि इस नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है।

इलेक्ट्रॉनिक और धारदार चीजों की खरीदी विवाद और आर्थिक नुकसान कर सकती है।

तेल शनिदेव का प्रतीक है इसलिए इसे बिल्कुल ना खरीदे इससे शनि दोष बढ़ सकता है.

इस दिन प्लास्टिक की वस्तुओं के खरीदी भी ना करें। झाड़ू खरीदना भी अशुभ माना गया है इससे धन हानि हो सकती है।


संबंधित समाचार