होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BOLLYWOOD NEWS : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सूर्य नमस्कार कर सोशल मीडिया पर साझा की विडियो, गुरु नानक जयंती की दी बधाई

BOLLYWOOD NEWS : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सूर्य नमस्कार कर सोशल मीडिया पर साझा की विडियो, गुरु नानक जयंती की दी बधाई

MUMBAI : पूरे देश भर में 8 नवम्बर को सिखों के आस्था का प्रमुख त्यौहार मनाया गया हैंबॉलीवुड के सितारों ने भी धूमधाम से गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व बड़े हर्षोल्लाश के साथ मनाया हैं।प्रकाश पर्व के इस पर्व पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक विडियो साझा की है जिसमे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सूर्य नमस्कार करते हुए नजर आई हैं।

READ MORE : हिन्दुओ की आस्था से एक बार फिर छेड़खानी, खंडवा के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ का मामला आया सामने 

शिल्पा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’जिसे खुद पर भरोसा नहीं है, वह कभी भी ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकता- गुरु नानक देव।एक्ट्रेस ने आगे लिखा है,’ये शिक्षा बरसों से मेरे साथ है और मुझे इसमें बहुत भरोसा है। अपने आप पर विश्वास करना और ये विश्वास रखना कि आप कुछ भी कर सकते हैं, एक हेल्दी लाइफ जीने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।

READ MORE : नाबालिक युवती को शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म, शादी के बाद निकाला घर से

इस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने गुरु पर्व के खास मौके पर अपनी चोट के तीन महीने बाद पहली बार फिर से सूर्य नमस्कार किया। हफ्तों तक व्हील-चेयर से बंधे रहने के बाद इस मुकाम को हासिल करना एक ऐसी फीलिंग है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता 

READ MORE : नेपाल में आया भूकंप तो दिल्ली तक महसूस किये गए झटके

 

 

 


संबंधित समाचार