होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में पुलिस आरक्षक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या या हादसा ? जांच में जुटी पुलिस

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में पुलिस आरक्षक की खून से लथपथ मिली लाश, हत्या या हादसा ? जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो दिन से लापता पुलिस आरक्षक का शव गुरुवार को खून से लथपथ मिलने से हड़कप मच गया है। आरक्षक डाक देने के लिए निकला था। जिसके बाद से पुलिसकर्मी लापता था। परिजन और पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। ऐसे में आज उसका शव शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास जंगल में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विभागीय डाक देने के लिए निकला था अंकित 

बता दें कि मृतक आरक्षक अंकित तोमर (36 वर्ष) मूल रूप से मुरैना जिले के अम्बाह-पोरसा क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में ग्वालियर के सिकंदर कंपू इलाके में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार उन्हें विभागीय डाक देने के लिए अपने गृहग्राम पोरसा जाना था। उनके भांजे अवध सिंह ने उन्हें बस स्टैंड पर बस में बैठाया था, लेकिन उसके बाद से अंकित का मोबाइल फोन लगातर बंद आ रहा था और वो गांव भी नहीं पहुंचे थे। 

पुलिसकर्मी का बायां टखना बुरी तरह टूटा हुआ 

अंकित की बॉडी पर पुलिस को गंभीर चोट के निशान मिले है। उनका बायां टखना बुरी तरह टूटा हुआ था और मौके पर काफी मात्रा में खून भी मिला है। शव की स्थिति को देखकर पुलिस हत्या और सड़क दुर्घटना दोनों एंगल से जांच कर रही है। अंकित डीआरपी पुलिस लाइन में पदस्थ थे।

अंकित सिंह तोमर की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी

इधर, मामले की जानकारी देते हुए कम्पू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि 2018 में अंकित सिंह तोमर की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी वो दो दिन पहले डाक ड्यूटी पर अम्बाह गया था उसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं थी, वो यहाँ अकेला रहता था उसकी शादी नहीं हुई थी, टी आई ने बताया कि उसे शराब पीने की भी आदत थी, पुलिस शव का पोस्ट मार्टम भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा। 
 


संबंधित समाचार