होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP में संगठनात्मक फेरबदल: शिवप्रकाश, सौदान सिंह समेत 24 नेताओं को नई जिम्मेदारी,जानिए किसे कहां की मिली कमान

BJP में संगठनात्मक फेरबदल: शिवप्रकाश, सौदान सिंह समेत 24 नेताओं को नई जिम्मेदारी,जानिए किसे कहां की मिली कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को लेकर बड़ा फेरबदल करते हुए देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को

नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब पार्टी संगठन स्तर पर प्रदेश में अपनी गतिविधियों और समन्वय को आगे बढ़ा रही है। नई नियुक्ति के बाद प्रदेश संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय की जिम्मेदारी अब नई टीम के पास होगी।

उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश में भी नई नियुक्ति

मध्य प्रदेश के लिए बाबुल कुमार देब को प्रभारी बनाया गया है, जबकि रेखा वर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं राजस्थान की जिम्मेदारी संजय भाटिया को दी गई है।

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बदलाव

महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सेहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और अन्य राज्यों के लिए भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

यहां देखिए पूरी लिस्ट 

बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी हरिश द्विवेदी को

भाजपा ने हरिश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक का प्रभारी बनाया है। वहीं राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभार सौंपा गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई जिम्मेदारियों के साथ अब संबंधित राज्यों में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन के बीच समन्वय की भूमिका इन नेताओं के जिम्मे होगी।


संबंधित समाचार