होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP National Executive Meeting : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सभा को संबोधित

BJP National Executive Meeting : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सभा को संबोधित

BJP National Executive Meeting : भारतीय जनता पार्टी का आज देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का दूसरा और अंतिम दिन है। देश के प्रधानमंत्री आज बैठक को संबोधित करेंगे।

READ MORE : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को सिन्नर तहसीलदार ने जारी किया नोटिस, टैक्स भरने के दिए निर्देश

BJP की रास्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का मुख्य उद्देश्य 2023 में 9 राज्यों और 10 विधानसभाओं समेत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी पर चर्चा करना है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं जेपी नडड्डा। दरअसल इस मीटिंग के तुरंत बाद नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसलिए कार्यकारिणी की बैठक में उनके कार्यकाल को लेकर फैसला होना लगभग तय है।

READ  MORE : जी-20 में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए बना देशी स्टाइल मां की रसोई में खाना, चूल्हे पर बने भोजन का आनंद ले रहे विदेशी मेहमान

लोकसभा चुनाव में अब करीब सालभर का ही वक्त बचा है, इसलिए संभावना यही है कि नड्डा को 2024 तक का एक्सटेंशन दिया जा सकता है। इसके बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव संभव है। मीटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद मार्ग के पटेल चौक से लेकर NDMC कन्वेंशन सेंटर तक 15 मिनट का रोड शो किया। इसके बाद मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि PM ने हर कमजोर बूथ पर मजबूती से काम करने को कहा है। देशभर में ऐसे 72 हजार बूथ की पहचान की गई है।

latest news video यहाँ देखें: 

 


संबंधित समाचार