होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BIHAR NEWS : जहानाबाद में एक व्यक्ति ने ऊंचे पहाड़ को काटकर बनाई सीढियाँ, भगवान योगेश्वर नाथ मंदिर तक जाने में होती थी परेशानियाँ

BIHAR NEWS : जहानाबाद में एक व्यक्ति ने ऊंचे पहाड़ को काटकर बनाई सीढियाँ, भगवान योगेश्वर नाथ मंदिर तक जाने में होती थी परेशानियाँ

BIHAR NEWS :  बिहार में हुलासगंज थाना क्षेत्र के जारु बनवरिया गांव के पास ऊंची पहाड़ी पर बाबा योगेश्वर नाथ का मंदिर हैं। जिस मंदिर में रोज भगवान की उपासना होती हैं। इस मंदिर तक जाने के लिए यहाँ के स्थानीय लोगो को रोज 1500 फीट ऊँचे पहाड़ पर बहुत मुश्किलो का सामना करके चढना पड़ता था। घंटों मशक्कत के बाद वहां पहुंच पाते थे। कई बार कांटे और नुकीले पत्थरों से घायल भी हो जाते थे।

READ MORE : मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गुजरात के कलौल में कर रहे हैं रैली

महिलाएं तो और भी मुश्किल से पहुंच पाती थीं।जिसे देख गाँव के एक गनौरी पासवान नाम के व्यक्ति ने मंदिर तक जाने के लिए रास्ता बनाने की ठान ली। उन्होंने पत्थर को काटकर सीढ़ी बनाने की शुरुआत की। मंदिर तक पहुंचने के लिए एक नहीं बल्कि दो रास्ते बना दिए। एक रास्ता जारू गांव की ओर से और दूसरा बनवरिया गांव की ओर से बनाया गया है। लोगों के सहयोग और अपने पूरे परिवार के श्रमदान से गनौरी पासवान ने इस कठिन कार्य को पूरा कर लिया जिससे अब गाँव के लोगों को मंदिर जाने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं गनौरी पहले ट्रक ड्राइवर थे। इसके बाद उन्होंने राज मिस्त्री का काम शुरू किया। छुट्टियों में घर आने पर लोक संगीत और गायन में गहरी रुचि लेते थे।

READ MORE :  ब्लैक कलर की लुंगी पहने दिखे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, वीडियो देख फैन्स लगा रहे अलग-अलग कयास

गांव की गायन मंडली के साथ जारु बनवरिया गांव के पास पहाड़ पर बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर में भजन कीर्तन के लिए जाते थे। कठिन परिश्रम से वहां तक लोग पहुंच पाते थे। तभी मन में संकल्प लिया कि बाबा योगेश्वर नाथ धाम तक की यात्रा को वह हर हाल में सुगम बनाएंगे। यहीं से पत्थरों को काटकर सीढ़ी बनाने की शुरुआत की।

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार